RBI Assistant Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यालयों में सहायक के 650 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

RBI Assistant Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यालयों में सहायक के 650 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

 RBI Assistant Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने विभिन्न कार्यालयों में सहायकों के 650 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए सभी महिला और पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं आरबीआई असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन 16 फरवरी से लेकर 8 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे।

RBI Assistant Recruitment 2026


RBI Assistant Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationReserve Bank of India (RBI)
Post NameAssistant
Vacancies650 Posts
Salary/ Pay ScaleBasic Pay ₹29,000/-
Job LocationAll India
CategoryRBI Assistant Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date16 February to 8 March 2026
Official Websiterbi.org.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date16 February 2026
Application Last Date8 March 2026
Preliminary Exam Date11 April 2026
Main Exam Date7 June 2026

Vacancy Details (पदों का विवरण)

आरबीआई द्वारा असिस्टेंट के कुल 650 पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है इसमें ऑफिस वाइज पदों की संख्या यहां टेबल में उपलब्ध करवा दी है जहां अभ्यर्थी देख सकते हैं कि किस कार्यालय में कितने पद पर भर्ती होगी।

कार्यालय (Office)कुल (Total)
अहमदाबाद20
बेंगलुरु24
भोपाल (रायपुर सहित)30
भुवनेश्वर18
चंडीगढ़20
चेन्नई53
गुवाहाटी36
हैदराबाद11
जयपुर11
जम्मू10
कानपुर और लखनऊ50
कोलकाता29
मुंबई249
नागपुर17
नई दिल्ली49
पटना17
तिरुवनंतपुरम06
कुल योग650

RBI Assistant Recruitment 2026 Application Fee

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति दिव्यांग और एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन शुल्क ₹50 रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹450
SC / ST / PwBD/ Ex-Servicemen₹50
Payment ModeOnline

RBI Assistant Recruitment 2026 Age Limit

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 फरवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 फरवरी 1998 से पहले और 1 फरवरी 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए।

  • Minimum Age = 20 Years
  • Maximum Age = 28 Years
  • Age Limit Calculation: Based on 1 February 2026.

Age Relaxation

  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष तक।
  • ओबीसी के लिए अधिकतम आयु सीमा 31 वर्ष तक।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को अपनी कैटेगरी में 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
  • विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तक, लेकिन एससी एसटी के लिए 40 वर्ष तक।
  • भूतपूर्व सैनिक के लिए सशस्त्र बलों में की गई सेवा की अवधि और 3 वर्ष तक (अधिकतम 50 वर्ष तक)।
  • आरबीआई कार्य अनुभव के वर्षों के बराबर, अधिकतम 3 वर्ष तक।

RBI Assistant Recruitment 2026 Educational Qualification

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए केवल स्नातक पास होना चाहिए इसके अलावा अभ्यर्थी को कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान एवं स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने समझने में निपुण होना चाहिए।

RBI Assistant Recruitment 2026 Selection Process

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, भाषा प्रवणता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा इसमें प्रारंभिक परीक्षा और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट क्वालीफाई नेचर के होंगे जबकि फाइनल मेरिट मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी।

RBI Assistant Recruitment 2026 Exam Pattern

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 में प्रीलिम्स एक्जाम का आयोजन 11 अप्रैल 2026 को किया जाएगा और मुख्य परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा आपको बता दे की प्रीलिम्स एग्जाम के बाद मुख्य परीक्षा के लिए 10 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा फिर लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए दो गुना अभ्यर्थियों को क्वालीफाई किया जाएगा प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक की रखी गई है अभ्यर्थी ने जिस राज्य के लिए आवेदन किया है उस राज्य की भाषा पढ़ने, लिखने बोलने समझने में निपुण होना चाहिए।

प्रारंभिक परीक्षा एग्जाम पैटर्न

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय (Duration)
अंग्रेजी भाषा (English)303020 मिनट
संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability)353520 मिनट
तर्क क्षमता (Reasoning Ability)353520 मिनट
कुल योग10010060 मिनट

मुख्य परीक्षा एग्जाम पैटर्न

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय (Duration)
तर्क क्षमता (Reasoning)404030 मिनट
अंग्रेजी भाषा (English Language)404030 मिनट
संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability)404030 मिनट
सामान्य जागरूकता (General Awareness)404025 मिनट
कंप्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge)404020 मिनट
कुल योग200200135 मिनट

How to Apply RBI Assistant Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाना है।
  • इसके बाद वैकेंसी ऑप्शन में आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • फिर अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

RBI Assistant Recruitment 2026 Important Links

Start RBI Assistant Recruitment 2026 form16 February 2026
Last Date Online Application form8 March 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiterbi.org.in

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ