Rajasthan Board Exam 2026 Model Question Paper: RBSE 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के मॉडल क्वेश्चन पेपर जारी, अभी डाउनलोड करे
Rajasthan Board Exam 2026 Model Question Paper: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। बोर्ड ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2025–26 की बोर्ड परीक्षा 2026 के मॉडल क्वेश्चन पेपर आधिकारिक रूप से प्रकाशित कर दिए हैं। हर वर्ष मॉडल पेपर छात्रों को वास्तविक परीक्षा की संरचना, प्रश्नों के प्रकार और समय प्रबंधन को समझने में मदद करते हैं, और इसी कारण विद्यार्थी इनका इंतजार करते हैं।

इस बार जारी किए गए मॉडल पेपर पिछले वर्षों की तुलना में अधिक सुव्यवस्थित और नए पैटर्न के अनुसार तैयार किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी और भी प्रभावी तरीके से करने में सहायता मिलेगी। हमारे द्वारा नीचे मॉडल क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करने हेतु डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाया गया है, जिसकी सहायता से आप लोग अपने कक्षा के अनुसार Rajasthan Board Exam 2026 Model Question Paper डाउनलोड करके अपनी परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बना सकते है।
क्या रहेगा 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम
शिक्षा विभाग ने अगले साल एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए शिविरा पंचांग में बड़ा बदलाव किया है। अब 12 फरवरी से 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं और 10 मार्च से 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने संशोधित शिविरा पंचांग घोषित कर दिया है इसके मुताबिक अब नवी और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 10 से 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी वही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से अनुमोदन के बाद 12 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
हालांकि अभी तक दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु आधिकारिक टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है जैसे ही टाइम टेबल जारी होगा हमारे द्वारा यहां जानकारी अपडेट कर दी जाएगी। फिलहाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा मॉडल क्वेश्चन पेपर जारी कर दिए गए हैं जिसे डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे प्रयोग करवाया गया है, आप लोग मॉडल पेपर डाउनलोड करके अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को और भी बेहतर बना सकते हैं।
मॉडल क्वेश्चन पेपर क्यों आवश्यक होते हैं?
मॉडल पेपर किसी भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अक्सर देखा गया है कि जिन छात्रों ने मॉडल पेपर का गहराई से अभ्यास किया है, उनका प्रदर्शन वास्तविक परीक्षा में कहीं बेहतर होता है। इसकी वजह है:
1. परीक्षा पैटर्न की समझ: मॉडल पेपर वास्तविक बोर्ड परीक्षा की तरह ही प्रश्नों की संरचना रखते हैं, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा की वास्तविक झलक मिलती है।
2. समय प्रबंधन का अभ्यास: कई विद्यार्थी पेपर के दौरान समय से संघर्ष करते हैं। मॉडल पेपर हल करने से समय बांटने की प्रैक्टिस होती है।
3. कमजोरियों की पहचान: अभ्यास के दौरान विद्यार्थियों को पता चलता है कि किस विषय या टॉपिक पर और मेहनत की जरूरत है।
4. उत्तर लिखने की शैली में निखार: बोर्ड परीक्षा में उत्तर की प्रस्तुति भी महत्वपूर्ण होती है। मॉडल पेपर इस कौशल को विकसित करते हैं।
5. आत्मविश्वास में वृद्धि: जितनी बार छात्र मॉडल पेपर हल करते हैं, उतना ही उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
How To Download Rajasthan Board Exam 2026 Model Question Paper
RBSE के मॉडल पेपर डाउनलोड करना बहुत आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप सभी विषयों के पेपर डाउनलोड कर सकते हैं: अगर आप चाहें तो नीचे दी गई हमारी डायरेक्ट डाउनलोड टेबल से भी मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: rajeduboard.rajasthan.gov.in
- होमपेज पर आपको “Model Question Papers” या “Downloads” नाम का सेक्शन दिखाई देगा।
- Model Question Papers पर क्लिक करें।
- अब कक्षा चुनें Class 10 या Class 12
- विषयवार और कक्षावार लिंक दिखाई देंगे। जिस विषय का मॉडल पेपर चाहिए, उस पर क्लिक करें।
- PDF फ़ाइल अपने आप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी
Rajasthan Board Exam 2026 Model Question Paper Download Link
| Class | Model Paper Download Link |
| RBSE 10th Board Model Question Paper 2026 | Click Here |
| RBSE 12th (Arts) Model Question Paper 2026 | Click Here |
| RBSE 12th (Science) Model Question Paper 2026 | Click Here |
| RBSE 12th (Commerce) Model Question Paper 2026 | Click Here |
| RBSE 12th (Agriculture Science) Model Question Paper 2026 | Click Here |
| Praveshika Model Question Paper | Click Here |
| Varishtha Upadhyay Model Question Paper | Click Here |
| Class-10 मूक-बधिर के लिए परीक्षा वर्ष 2026 के मॉडल प्रश्न पत्र | Click Here |
| Class-12 मूक-बधिर के लिए परीक्षा वर्ष 2026 के मॉडल प्रश्न पत्र | Click Here |
| Official Website | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Board Exam 2026 Model Question Paper कब जारी हुए?
RBSE ने 10वीं और 12वीं के मॉडल क्वेश्चन पेपर 2025-26 सत्र के लिए दिसंबर 2025 माह में जारी किए हैं।
Rajasthan Board Exam 2026 Model Question Paper कहां से डाउनलोड कर सकते हैं?
आप इन्हें RBSE की आधिकारिक वे
0 टिप्पणियाँ
हमारी वेबसाइट पर आपके विचारों और टिप्पणियों के लिए धन्यवाद! हम हमेशा अपने पाठकों के विचारों और प्रतिक्रियाओं का स्वागत करते हैं, क्योंकि यही हमें अपने कंटेंट को और बेहतर बनाने का मौका देता है। आपकी टिप्पणी ने हमें महत्वपूर्ण विचार दिए हैं, और हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि हमारे सभी लेख, ब्लॉग और सामग्री आपके लिए उपयोगी और सूचनात्मक हो।
अगर आपको हमारे कंटेंट के बारे में कोई सवाल या सुझाव हो, तो कृपया हमें बताएं। आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए अत्यंत मूल्यवान है। हम हमेशा सीखने और सुधारने के लिए तैयार रहते हैं, और आपके विचार हमारे लिए मार्गदर्शक की तरह हैं। यदि आपने कोई विशेष विषय उठाया है, तो हम उसे आगे के लेखों में और अधिक विस्तार से शामिल करने की कोशिश करेंगे।
आपका समर्थन हमारी प्रेरणा है। कृपया हमारे साथ जुड़े रहें और हमें अपने विचार साझा करते रहें। धन्यवाद!