Rajasthan NMMS Scholarship 2023 सरकार 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 12000 रुपए प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दे रही है, यहां देखें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan NMMS Scholarship 2023 सरकार 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 12000 रुपए प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दे रही है, यहां देखें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया


Rajasthan NMMS Scholarship 2023 सरकार 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 12000 रुपए प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दे रही है, यहां देखें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया: 

नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Rajasthan NMMS Scholarship 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 20 सितंबर 2023 को जारी किया गया है। इस वर्ष राजस्थान में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। Rajasthan NMMS Scholarship 2023 के तहत चयनित छात्रों को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाती है। यह छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में मिलती है। इस प्रकार विद्यार्थी के नियमित अध्ययन करने पर कुल 48000 रुपए की छात्रवृत्ति मिलती है।

Rajasthan NMMS Scholarship 2023


नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप एक केंद्र प्रायोजित योजना है। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा इसका संचालन एवं क्रियान्वयन किया जाता है। सभी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व जिला नोडल अधिकारी के द्वारा जिला स्तर पर संचालन एवं मोनिटरिंग की जाती है। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम चयन परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Rajasthan NMMS Scholarship 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर से 12 अक्टूबर 2023 तक कर सकते हैं।

Contents show 

Rajasthan NMMS Scholarship 2023 Notification

नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत मई 2008 में की गई थी। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा इसका संचालन एवं क्रियान्वयन किया जाता है। निदेशक राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (RSCERT), उदयपुर इसके राज्य नोडल अधिकारी हैं। अत: राज्य स्तर पर संचालन और मॉनिटरिंग राराशैअप्रप उदयपुर द्वारा की जाती है।

नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के लिए इस वर्ष आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर 2023 से शुरू हो गए हैं। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2023 तक रखी गई है। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के लिए एग्जाम 19 नवंबर 2023 को आयोजित किया जाएगा।

Important Dates

Event Date
Notification Release Date 20 September 2023
Rajasthan NMMS Scholarship 2023 Apply Start 20 September 2023
Rajasthan NMMS Scholarship 2023 Last Date to Apply 12 October 2023
Rajasthan NMMS Scholarship 2023 Exam Date 19 November 2023

Rajasthan NMMS Scholarship 2023 उद्देश्य

नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपनी उच्च माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा को पूरा करने के लिए प्रेरित करना है। जिस की कक्षा 8 के बाद स्कूलों की ड्राप आउट दर कम की जा सके। प्रत्येक वर्ष कक्षा आठवीं में अध्ययन कर रहे विद्यार्थी की राज्य स्तर पर चयन परीक्षा होती है। इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थी को कक्षा नवी से 12वीं तक राजकीय विद्यालय में नियमित अध्ययन करने पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह छात्रवृत्ति 12000 रुपए प्रति वर्ष दी जाती है।

Rajasthan NMMS Scholarship 2023 छात्रवृत्ति राशि

Rajasthan NMMS Scholarship 2023 में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12वीं तक नियमित अध्ययन करने पर 12000 रुपए प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी। नेशनल मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति का भुगतान डीबीटी से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा एक मुश्त किया जाता है। यह राशि विद्यार्थियों के खाते में सीधे PFMS द्वारा स्थानांतरित की जाती है। प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को छात्रवृत्ति की संख्या केंद्र सरकार द्वारा आवंटित की गई है। राजस्थान सरकार का कोटा 5471 है।

नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए।

विद्यार्थी राजकीय विद्यालय में 8वीं कक्षा में अध्यनरत होना चाहिए।
अभिभावक या माता-पिता की वार्षिक आय 3.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विद्यार्थी द्वारा दसवीं कक्षा में 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। विद्यार्थी 9वीं और 11वीं कक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण होना चाहिए।
विद्यार्थी के 7वीं कक्षा में न्यूनतम 55% अंक और 8वीं कक्षा में भी न्यूनतम 55% अंक होने चाहिए।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को 5% की छूट दी गई है।

Rajasthan NMMS Scholarship 2023 Required Documents

Rajasthan NMMS Scholarship 2023 प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी के पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होने चाहिए। विद्यार्थी द्वारा लगाए जाने वाले डॉक्यूमेंट और विद्यालय रिकॉर्ड के अनुसार नाम और जानकारी एक समान होनी चाहिए। विद्यार्थी द्वारा दी गई जानकारी सही नहीं होने पर छात्रवृत्ति का लाभ नहीं दिया जाएगा।

कक्षा 7वीं की अंक तालिका या प्रमाण पत्र (केवल राजकीय विद्यालय से 55% प्राप्तांक सहित)
जाति प्रमाण पत्र
माता-पिता का आय प्रमाण पत्र
दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू होता है)
राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी

Rajasthan NMMS Scholarship 2023 Application Fee

नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। यानी इस छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan NMMS Scholarship 2023 Exam Pattern

नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के लिए एग्जाम 19 नवंबर 2023 को आयोजित किया जाएगा। इसका विस्तृत सिलेबस शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में प्रश्न पत्र में दो भाग होंगे। प्रत्येक भाग में 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इस प्रकार परीक्षा में कुल 180 प्रश्न होंगे। विद्यार्थियों को नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप एग्जाम के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को 30 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT): यह परीक्षण 90 बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थियों की तर्क क्षमता और आलोचनात्मक सोच की जांच करता है। अधिकांश प्रश्न समानता, वर्गीकरण, संख्यात्मक श्रृंखला, पैटर्न धारना, छिपे हुए आंकड़े आदि जैसे विषयों पर आधारित हो सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT): इसमें सातवीं और आठवीं कक्षा के स्तर के विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और गणित विषयों के 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
परीक्षा परिणाम के बाद छात्रवृत्ति की पात्रता के लिए जिला मेरिट में आना आवश्यक है। आवेदकों को चयन परीक्षा में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम कट अंक 32% रखा गया है। जबकि दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी में 3% आरक्षण नियमानुसार दिया गया है।

How to Apply Rajasthan NMMS Scholarship 2023

नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान पूर्वक पढ़ लेना है।
स्टेट नोडल राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद उदयपुर द्वारा हर वर्ष पात्र विद्यार्थियों से आवेदन फॉर्म भरवा जाते हैं।
यह परीक्षा केवल एक बार ही होती है और छात्रवृत्ति 4 वर्षों तक मिलती है।
नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के लिए पत्र विद्यार्थी का ऑनलाइन आवेदन संस्था प्रधान द्वारा शाला दर्पण के माध्यम से भरा जाएगा।
इस स्कॉलरशिप के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यालय लोगों से संस्था प्रधान द्वारा ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टूबर 2023 तक किए जा सकते हैं।
आवेदन करने के बाद हार्ड कॉपी निकाल कर आवश्यक दस्तावेज लगाए।
आवेदन पत्र पर निर्धारित स्थान पर संस्था प्रधान और विद्यार्थी के हस्ताक्षर करवाए जाएं।
परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के आवेदन 4 साल तक तथा असफल विद्यार्थियों के आवेदन एक वर्ष तक विद्यालय में सुरक्षित रखने होंगे।


Rajasthan NMMS Scholarship 2023

Start NMMS Rajasthan Scholarship 2023 20 September 2023
Last Date Online Application form 12 October 2023
Exam Date 19 November 2023
Apply Online Click Here
Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Join WhatsApp Group Click Here
Join Telegram Click Here


Rajasthan NMMS Scholarship 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 12 अक्टूबर 2023 रखी गई है.

Rajasthan NMMS Scholarship 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक ऊपर उपलब्ध करवा दिया है.

Rajasthan NMMS Scholarship 2023 के लिए एग्जाम कब आयोजित किया जाएगा?

नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के लिए एग्जाम 19 नवंबर 2023 को होगा।


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ