Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023 राजस्थान में बालिकाओं के लिए ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना 2023 जारी

Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023 राजस्थान में बालिकाओं के लिए ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना 2023 जारी















Rajasthan Transport Voucher Scheme 2023 राजस्थान में बालिकाओं के लिए ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना 2023 जारी: 


Rajasthan Transport Voucher Scheme 2023 राजस्थान सरकार बेटियों को स्कूल और कॉलेज जाने पर प्रतिदिन 20 रुपए देगी। राजस्थान सरकार ने बेटियों को स्कूल और कॉलेज जाने पर प्रतिदिन रुपए देने के लिए ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम लॉन्च की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना 2023 लागू कर दी है। राजस्थान की बालिकाओं को स्कूल और कॉलेज में जाने के लिए आवागमन सुगम बनाने के लिए यह योजना शुरू की है। 10 किलोमीटर से अधिक आवागमन पर यह सब्सिडी महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।













Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023


Contents hide 
1 Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023 Latest News
2 Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023 Class 1 to 8th
3 Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023 Class 9 to 12th
4 Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023 College Girls
5 How to Apply Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023














Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023 Latest News

ग्रामीण क्षेत्रों में राजकीय विद्यालयों या कॉलेजों की दूरी अधिक होने के कारण एवं आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण महिलाएं अध्ययन नहीं कर पाती हैं। इसलिए महिलाओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना शुरू की गई है। पहले यह योजना कक्षा 1 से 12वीं तक की बालिकाओं के लिए थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे कॉलेज की छात्राओं के लिए भी कर दिया है। महिलाओं को आवागमन के लिए 20 रुपए रोजाना का भुगतान किया जाएगा। यह राशि महिलाओं के बैंक अकाउंट में सीधे हस्तांतरण की जाएगी।














Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023 Class 1 to 8th

राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना 2023 का लाभ लेने के लिए कक्षा एक से 8वीं कक्षा तक के लिए पात्रता:

ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में नामांकित कक्षा 1 से 5 के ऐसे बालक/बालिकाऐं जिनके वास स्थान से 1 किमी से अधिक की दूरी तक कोई राजकीय प्राथमिक विद्यालय उपलब्ध नहीं है।
ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में नामांकित कक्षा 6 से 8 के ऐसे बालक-बालिकाऐं जिनके वास स्थान से 2 किमी. से अधिक की दूरी तक कोई राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उपलब्घ नहीं है।
मॉडल विद्यालयों की उसी पंचायत समिति की कक्षा 6 से 8 की बालिकाएं, जिनके निवास स्थान से विद्यालय की दूरी 02 कि0मी0 से अधिक है।














Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023 Class 9 to 12th

राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना 2023 का लाभ लेने के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए पात्रता

ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों की कक्षा 9 से 12 में अध्ययन हेतु 5 किमी. से अधिक की दूरी से आने वाली बालिकाएं।
मॉडल विद्यालयों की उसी पंचायत समिति की कक्षा 9 से 12 की बालिकाएं, जिनके निवास स्थान से विद्यालय की दूरी 05 कि0मी0 से अधिक है।
कक्षा नौवीं से बारहवीं की बालिकाएं जो किसी भी वर्ष में निशुल्क साइकिल योजना से लाभान्वित हुई है ऐसी बालिकाओं को ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना से अलग रखा जाता है।















Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023 College Girls

राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना 2023 का लाभ लेने के लिए बालिका का कॉलेज 10 किलोमीटर से अधिक दूरी पर एवं कक्षा में उपस्थिति 75% होना अनिवार्य है।

How to Apply Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023

राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना 2023 के लिए विद्यार्थी संस्था प्रधान या प्रिंसिपल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी का फॉर्म संस्था प्रधान या प्रिंसिपल द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर भरा जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी को आवश्यक डाक्यूमेंट्स देने होंगे। आपका आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने शुरू हो जाएंगे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ