*नवरात्रि आज से:* इस बार पूरे 9 दिनों का शक्ति पर्व; सूर्यास्त के पहले कर लें कलश स्थापना; जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

*नवरात्रि आज से:* 

इस बार पूरे 9 दिनों का शक्ति पर्व; सूर्यास्त के पहले कर लें कलश स्थापना; 


जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि 



आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई है और 4
अक्टूबर तक रहेगी। इस बार कलश स्थापना के लिए 3
शुभ मुहूर्त हैं। चित्रा नक्षत्र और वैधृति नाम का अशुभ
योग भी नहीं होने से स्थापना के लिए ज्यादा समय
मिलेगा।

इस नवरात्रि में कोई भी तिथि नहीं घट रही है। इसलिए
ये पर्व पूरे नौ दिनों का रहेगा। इनमें खास तिथियां जैसे

दुर्गाष्टमी 3 अक्टूबर, महानवमी 4 अक्टूबर और दशहरा 5 अक्टूबर को मनेगा।


इस शक्ति पर्व के दौरान तिथि, वार, नक्षत्र और ग्रहों
से मिलकर दो सर्वार्थसिद्धि, एक द्विपुष्कर और तीन
रवियोग बनेंगे। इन दिनों खरीदारी के लिए 8 शुभ मुहूर्त
रहेंगे। इनमें प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दो और व्हीकल
खरीदारी के लिए तीन दिन शुभ होंगे।
पहला सदर्त
26 सितंबर को केदार, भद्र, हंस, गजकेसरी, शंख और
पर्वत नाम के शुभ योग बन रहे हैं। इन 6 राजयोग में
नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। सूर्य, बुध, गुरु और
शनि से बनने वाले इन शुभ योगों में कलश स्थापना
होना शुभ संकेत हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ