Rajasthan BSTC Result 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट अपडेट यहां से चेक करें
Rajasthan BSTC Result 2026: राजस्थान बीएसटीसी यानी प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को दो पारियों में किया गया था जिसकी फाइनल आंसर की 30 मई 2026 को जारी कर दी गई है और ओएमआर शीट के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया है राजस्थान बीएसटीसी के विद्यार्थी भी अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 10 जून 2026 को दोपहर 4 बजे जारी किया जाएगा।

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 10 जून 2026 को दोपहर 4:00 बजे जारी किया जाएगा वर्तमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा द्वारा बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 10 जून 2026 को विश्वविद्यालय के जयपुर क्षेत्रीय केंद्र पर मंत्री मदन दिलावर जारी करेंगे राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में राज्य के 41 जिलों के 1774 केंद्र पर कुल 497178 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे।
Rajasthan BSTC Result 2026 Overview
| परीक्षा का नाम | प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2026 (पूर्व में BSTC) |
| कोर्स | 2 वर्षीय डी.एल.एड. (सामान्य/संस्कृत) |
| आयोजक संस्था | वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा |
| सत्र | 2026-27 |
| अधिसूचना संख्या | 01/2026 |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 2 दिसंबर 2025 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 2 अप्रैल 2026 |
| योग्यता | 12वीं पास |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| परीक्षा तिथि | 20 मई 2026 |
| एडमिट कार्ड रिलीज डेट | 14 मई 2026 |
| परीक्षा का समय | 1st Shift: 9:00 AM to 12:00 PM; 2nd Shift: 2:30 PM to 5:30 PM |
| फाइनल आंसर की | 30 May 2026 |
| रिजल्ट डेट | 10 जून 2026 (4:00 PM) |
| अधिकृत वेबसाइट | predeledraj2026.com |
Rajasthan BSTC Result 2026 Latest News
राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 का आयोजन 20 मई को राजस्थान में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक किया गया था इसमें प्रथम पारी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रखी गई थी आपको बता दे कि इस बार 605242 आवेदन में से पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या केवल 193589 ही है डीएलएड के बाद लेवल 1 का शिक्षक बने के लिए महिलाओं में खास रुचि दिख रही है।
राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 24 मई को जारी की गई थी और फिर फाइनल आंसर की 30 मई 2026 को जारी कर दी गई है राजस्थान बीएसटीसी फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब इसी के आधार पर रिजल्ट जारी किया जा रहा है राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 10 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह राजस्थान डीएलएड कोर्स राजस्थान में लेवल प्रथम का शिक्षक बनने के लिए जरूरी होता है राजस्थान में डीएलएड कोर्स में प्रवेश लेने के लिए प्री डीएलएड परीक्षा क्वालीफाई करनी होती है राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही अभ्यर्थियों को कॉलेज का अलॉटमेंट किया जाता है यानी प्री डीएलएड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर विद्यार्थी को अपना नजदीकी एवं पसंदीदा कॉलेज मिलने का चांस बढ़ जाता है।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर 10 जून 2026 को दोपहर 4 बजे बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा में 4.97 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिन्हें राजस्थान के 377 डीएलएड कॉलेज में लगभग 26000 सीटों पर प्रवेश मिलेगा
Rajasthan BSTC Pre deled Counselling 2026
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट 10 जून 2026 को घोषित होने के बाद काउंसलिंग नोटिस अलग से जारी किया जाएगा इसके बाद अभ्यर्थी को दी गई तिथियां के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग फॉर्म भरना होगा इसके बाद अभ्यर्थियों के बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों एवं भरी गई काउंसलिंग चॉइस या जानकारी के आधार पर कॉलेज का अलॉटमेंट किया जाएगा इसके बाद अभ्यर्थी को निर्धारित समय सीमा में फीस जमा करवा कर संबंधित कॉलेज में आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्टिंग करनी होगी।
राजस्थान बीएसटीसी में इस वर्ष सामान्य वर्ग की कट ऑफ 430 अंक के आसपास रह सकती है जबकि ओबीसी की 410 अंक के पास रह सकती है वही एससी एसटी की कट ऑफ 375 अंक के आसपास रह सकती है इस वर्ष महिलाओं की संख्या ज्यादा होने के कारण महिला पुरुष की कट ऑफ में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा अभ्यर्थी को समय-समय पर राजस्थान बीएसटीसी 2026 की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहना चाहिए।
How to Check Rajasthan BSTC Result 2026
- सबसे पहले अभ्यर्थी को राजस्थान प्री डीएलएड 2026 की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाना है।
- फिर आपको होम पेज पर रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
- इससे राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 चेक करने का पेज स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अब अभ्यर्थी को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरकर प्रोसीड पर क्लिक करना है।
- जिससे अभ्यर्थी का राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब विद्यार्थी को अपना रिजल्ट चेक कर लेना है और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
Rajasthan BSTC Result 2026 Important Links
| Rajasthan BSTC Result Date 2026 | 10 June 2026 at 4:00 PM |
| Rajasthan BSTC Result 2026 Check | Click Here |
| Official Website | predeledraj2026.com |
0 टिप्पणियाँ
हमारी वेबसाइट पर आपके विचारों और टिप्पणियों के लिए धन्यवाद! हम हमेशा अपने पाठकों के विचारों और प्रतिक्रियाओं का स्वागत करते हैं, क्योंकि यही हमें अपने कंटेंट को और बेहतर बनाने का मौका देता है। आपकी टिप्पणी ने हमें महत्वपूर्ण विचार दिए हैं, और हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि हमारे सभी लेख, ब्लॉग और सामग्री आपके लिए उपयोगी और सूचनात्मक हो।
अगर आपको हमारे कंटेंट के बारे में कोई सवाल या सुझाव हो, तो कृपया हमें बताएं। आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए अत्यंत मूल्यवान है। हम हमेशा सीखने और सुधारने के लिए तैयार रहते हैं, और आपके विचार हमारे लिए मार्गदर्शक की तरह हैं। यदि आपने कोई विशेष विषय उठाया है, तो हम उसे आगे के लेखों में और अधिक विस्तार से शामिल करने की कोशिश करेंगे।
आपका समर्थन हमारी प्रेरणा है। कृपया हमारे साथ जुड़े रहें और हमें अपने विचार साझा करते रहें। धन्यवाद!